फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lack of roadways buses.

रोडवेज बसों की कमी से डग्गामार वाहनों की रही चांदी

Thu, 18 Aug 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 18 Aug 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lack of roadways buses.
रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ सड़क पर उतरी - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ सड़क पर उतरी तो कई दिनों से बेहतर बस सुविधा देने का रोडवेज प्रबंधन का दावा बृहस्पतिवार को फुस्स हो गया। बहने सुबह से ही बसों के इंतजार में भटकती रहीं। रोडवेज प्रबंधन की इस लापरवाही से डग्गामार वाहन चालकों ने खूब चांदी काटी।

विज्ञापन


रोडवेज अफसर रक्षाबंधन के दौरान बसों के बेहतर संचालन का दावा कर रहे थे लेकिन बहनों की भीड़ उमड़ते ही अव्यवस्था का आलम हो गया। रोडवेज बसों की किल्लत से परेशान बहनों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


ऐसे में डग्गामार वाहन चालकों ने भी खूब चांदी काटी। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज अफसरों के दावे खोखले साबित हुए।

एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि जिन मार्गों पर उनके डिपो की बसों का संचालन होता है। वहां बसों का संचालन बेहतर बना रहा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ रही। आलम यह रहा कि जिस शख्स को जहां जगह मिलती, वहीं बैठ रहा था। मेरठ-खुर्जा पैसेंजर, इंटरसिटी एक्सप्रेस, आला-हजरत एक्सप्रेस, पुशपुल में सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ देखी गई।


यात्रियों को दिक्कत न हो,इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

रेलवे विभाग और परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के मद्देनजर ट्रेन और बसों के अतिरिक्त संचालन की कोई व्यवस्था नहीं की। इसके चलते बहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ीं। अमर उजाला टीम ने राखी के दिन आवागमन में हुई दिक्कतों की जो स्थिति देखी, पेश है उसका आंखों देखा हाल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed