{"_id":"57d6c3b54f1c1b912cd476b9","slug":"kitur-get-bus-on-the-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर मार्ग पर अब आधे घंटे में मिलेंगी बसे, किराया भी होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर मार्ग पर अब आधे घंटे में मिलेंगी बसे, किराया भी होगा कम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज प्रबंधन ने किठौर मार्ग पर लोहिया ग्रामीण सेवा की बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को किफायती किराए में सफर की सौगात दी है। इस मार्ग पर अब 8 की बजाए 14 लोहिया ग्रामीण बसें दौड़ेंगी। इन बसों में यात्रियों को 25 फीसदी कम किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम की इस पहल से डग्गामार वाहन चालकों को भी झटका लगा है। इस मार्ग पर एक घंटे की बजाए 30 मिनट में बसें मिलेंगी। पहले किठौर मार्ग पर डिपो की 8 बसें दौड़ती थी। इन बसों में यात्रियों से पूरा किराया वसूला जाता था।
विज्ञापन
ऊपर से बसों की कमी के चलते इनका संचालन भी करीब एक घंटे के अंतराल में होता था। ऐसे में इस मार्ग पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते इस मार्ग पर डग्गामार वाहन चालक खूब चांदी काटते थे।
विज्ञापन
अब एआरएम ने इस मार्ग पर लोहिया ग्रामीण सेवा की 14 बसें दौड़ाने को हरी झंडी दे दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बसों में यात्रियों को 25 फीसदी कम किराया ही चुकाना होगा। बसों का संचालन भी अड्डे से हर आधा घंटे पर होगा।
इस मार्ग पर लोहिया ग्रामीण बसों के संचालन से डग्गामार वाहन चालकों को झटका लगा है। इसका कारण है कि डग्गामार वाहन चालक रोडवेज बसों से कम किराए पर यात्रियों को सफर कराते थे। लेकिन अब रोडवेज की बसों में 25 फीसदी कम किराया होने से डग्गामार वाहन चालकों के पसीने छूट गए हैं।
किठौर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों की किल्लत के चलते घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ने से आधे घंटे में बसे मिलेंगी।
एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि अब किठौर मार्ग पर लोहिया ग्रामीण बसों का संचालन होगा। बसों की संख्या 8 से बढ़ाकर 14 कर दी गई है। हर 30 मिनट पर बसों का संचालन किया जाएगा।