फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kishan diwas

Hapur News: तहसील में समय से नहीं बैठते अधिकारी, शिकायतों के निस्तारण में करते खानापूर्ति

Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
kishan diwas
हापुड़। जिला मुख्यालय सभागार में लगे किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों पर समस्याओं का निस्तारण न करने और खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम प्रेरणा शर्मा ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। तहसीलों में अधिकारियों के समय से नहीं बैठने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन

महीने के हर तीसरे बुधवार को किसान दिवस लगता है। बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की अध्यक्षता में लगे इस दिवस में किसानों ने गन्ना, पशुपालन, कृषि समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि किसान दिवस में जो शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, उनका निस्तारण न कर खानापूर्ति की जाती है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों की शिकायतों का निस्तारण कर, उन्हें कॉपी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने फसलों में लगने वाले रोग की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य संबंधी मोटे अनाज जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती हो, उसका का सेवन अधिक मात्रा में करने की सलाह दी। पशुपालन विभाग से उपस्थित मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डीएम ने समस्त अधिकारियों/प्रतिनिधियों को अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed