फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kishan diwas

Hapur News: किसान दिवस में उठा गन्ना भुगतान और फसलों के मुआवजे का मुद्दा

Wed, 15 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
kishan diwas
हापुड़। किसान दिवस में बुधवार को अमीपुर नंगौला में भूमि पर कब्जा कर मदरसा बनाने के प्रयास, रजवाहे में अधिक पानी छोड़ने से फसलों की क्षति, रेलवे अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने समेत गन्ना भुगतान की मांग को उठाया गया। एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

भाकियू संघर्ष के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से रजवाहे में अधिक पानी छोड़ दिया गया। जिस कारण गांव सलारपुर में किसानों की फसलें पानी ने नष्ट कर दी। इसका अभी तक मुआवजा नहीं दिलाया गया है।
विज्ञापन


किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिस कारण बच्चों की फीस भरने और उनकी शादी करने में परेशानी आ रही है। बिजली के गलत बिल संशोधित नहीं हो पा रहे हैं। निराश्रित पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीपुर नंगौला के प्रधान लोकेश कुमार ने कहा कि गांव में कुछ लोग भूमि पर कब्जा कर मदरसा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम के निर्देश पर जमीन की पैमाइश कर ग्रामीणों की मौजूदगी में निशानदेही करा दी गई। लेकिन उक्त लोगों ने निशानदेही को उखाड़ दिया, लेखपाल को सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


वहीं, भाकियू अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह ने एडीएम को ज्ञापन देकर श्यामनगर स्कूल से रेलवे फाटक प्रीत विहार तक सड़क निर्माण कराने, रेलवे फाटक 76सी के पास बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed