{"_id":"653fe4d52e3ebf8f4a02f3ac","slug":"kirti-father-cries-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4390-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हमारी बेटी ने कुर्बानी दी, भविष्य में इस तरह न जाए किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हमारी बेटी ने कुर्बानी दी, भविष्य में इस तरह न जाए किसी की जान
Mon, 30 Oct 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कीर्ति के पिता रविंद्र सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। उनके आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बेटी का अंतिम संस्कार करके लौटने पर रुंधे गले से बोले, हमारी बेटी ने लुटेरों से लड़ते हुए कुर्बानी दी है। आगे ऐसे इंतजाम किए जाए जिससे भविष्य में किसी और बच्ची की जान इस तरह से न जाए। आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हत्यारे के साथ सही सुलूक हुआ। दूसरे आरोपी को भी सही सजा दिलवाई जाए।
रेलवे में लोको पॉयलट रविंद्र सिंह की पोस्टिंग हरियाणा के जींद में है। उन्होंने बताया कि बेटी के आने जाने के दौरान इतनी फिक्र रहती थी कि दिन में करीब दस बार फोन कर हाल चाल पूछते रहते थे। काॅलेज आने के बाद जब तक वह घर नहीं पहुंच जाती थी उन्हें चैन नहीं आता था। उन्होंने कहा कि छात्राओं का सफर सुरक्षित नहीं है। इन्हीं कमियों के कारण उनकी बेटी कुर्बान हो गई,। कालेज प्रशासन को खुद की बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। सड़कों पर बेटियों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। ऐसे अपराधियों पर सख्ती हो ताकि ऐसे लोगों में दहशत बने।