फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kids enjoyed the swimming pool party

Hapur News: स्वीमिंग पूल पार्टी का बच्चों ने उठाया लुत्फ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kids enjoyed the swimming pool party
स्वीमिंग पूल में मस्ती करते बच्चे।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वीमिंग पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्राइमरी विंग के बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की।
प्रधानाचार्य डॉ.आराधना बाजपेयी ने कहा कि तैराकी एक बहुत अच्छा व्यायाम है। यह प्राचीन कला है जो मनोरंजन, व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। तैराकी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

बच्चों ने बटर फ्लाई, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक का अद्भुत प्रदर्शन किया। संस्था के निदेशक पंकज अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। तैराकी के क्षेत्र में कई व्यवसायिक अवसर भी उपलब्ध हैं। तैराकी प्रशिक्षक, जीवन रक्षक और जल सुरक्षा विशेषज्ञ कुछ ऐसे व्यवसाय हैं जो तैराकी में रूचि रखने वाले लोगों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सचिव विनय त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के विकास के साथ साथ उनकी प्रतिभाओं को भी निखारते हें इसलिए समय समय पर इस तरह के आयोजन कराते रहना चाहिए। केके अग्रवाल, मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, करुणा अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed