{"_id":"5798d3ce4f1c1bf62e21dfac","slug":"khurja-hapur-will-be-closed-between-the-unmanned-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़-खुर्जा के बीच बंद होंगे सभी मानव रहित फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़-खुर्जा के बीच बंद होंगे सभी मानव रहित फाटक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में दो दिन पहले मानव रहित रेलवे फाटक से गुजरते समय स्कूली वैन के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से आठ स्कूली बच्चों की मौत से रेल मंत्रालय सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
रेल प्रबंधन ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर वर्ष 2017 के अंत तक मुरादाबाद मंडल के ऐसे सभी फाटकों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसमें हापुड़-मुरादाबाद और हापुड़-खुर्जा के बीच पड़ने वाले एक दर्जन फाटक भी शामिल हैं। इससे रेलवे फाटक पर होने वाले हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
मानव रहित फाटकों पर इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि दिसंबर वर्ष 2017 तक रेल मंडलों में पड़ने वाले मानव रहित फाटकों को बंद किया जाए।
विज्ञापन
इन फाटकों पर अंडरपास या फिर गेटमैनों की तैनाती की जाए, ताकि हादसों में कमी आ सके। मुरादाबाद मंडल के मॉडल स्टेशन हापुड़ क्षेत्र में करीब एक दर्जन मानव रहित फाटक हैं, जिन पर भी आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।
इस गाइड लाइन के बाद इन फाटकों के बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि जिन मानव रहित फाटकों पर आवागमन कम है, वहां अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
इसके बाद मंडल के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उधर, इस बाबत मुरादाबाद मंडल के डीआरएम प्रमोद कुमार का कहना है कि जल्द ही मानव रहित फाटकों को बंद किया जाएगा।
भदोही में रेल हादसे के कारण आठ स्कूली बच्चों की मौत का मामला पहला नहीं है। हापुड़ के चमरी में स्थित मानव रहित फाटक पर करीब दस साल पहले एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए थे। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।