{"_id":"58387e8d4f1c1b967413b7d8","slug":"kbjamukt-pond-make-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को कब्जामुक्त कराने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को कब्जामुक्त कराने को किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा होने से सड़कों पर गंदगी और जलभराव से गुस्साए आलमनगर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गांव आलमनगर के ग्रामीण शुक्रवार को गांव के तालाब के पास एकत्र हुए।
विज्ञापन
सुबोध चौहान, नरेश, उमेश, शेरू, राजकु मार, मुकेश, कलवा, किरणपाल, प्रवीण व वीरपाल आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। तालाब में मिट्टी और कूड़ा-करकट डालकर भराव कर रहे हैं।
विज्ञापन
तालाबों पर कब्जे के चलते सड़कों पर जलभराव होने से गंदगी फैली है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब को कब्जामुक्त कराकर गंदगी और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच कराकर तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।