हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान जारी है। मेला स्थल के साथ ही ब्रजघाट और पूठ में 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। बुधवार की सुबह ब्रह्म काल से पूर्णिमा स्नान आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को अलग-अलग प्वाइंटों पर तैनात किया है।
मेले में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। वे मेला क्षेत्र में बारीकी से नजर रख रहे हैं। सदर बाजार, मीना बाजार में बिना वर्दी के महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई है।
2 of 14
कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर रूट डायवर्जन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के देखते हुए मंगलवार की सुबह से ही हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू करा दिया गया। अमरोहा और हापुड़ की तरफ से आए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। वहां, बहुत से चालकों ने अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर हाईवे किनारे रोक लिया है। उन्हें भी दूसरे रास्तों से गंतव्यों के लिए भेजा जाएगा।
3 of 14
कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीपदान किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां गंगा की महाआरती में उमड़ी भीड़
मंगलवार की शाम गंगानगरी और कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार भी मेला स्थल और ब्रजघाट में काशी की तर्ज पर महाआरती स्थल बनाए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मुख्य स्नानघाट के निकट बनाए गए घाट पर पुरोहित विनोद शर्मा शास्त्री, गोविंद शास्त्री व अन्य पुरोहितों ने शंख ध्वनि के साथ आरती शुरू की। वहीं, ब्रजघाट में भी गंगा सभा आरती समिति के तत्वावधान में महाआरती हुई। भक्तों ने आरती में भाग लेकर मां गंगा की अराधना की।
4 of 14
कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों ने की पतित पावनी की पूजा
गंगा मेले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसानों ने पतित पावनी मां गंगा के पानी में खड़े होकर शांतिपूर्वक मेला संपन्न होने की प्रार्थना की। इससे पूर्व मेले में सदर सेक्टर में स्थित शिविर पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने विगत कई वर्षों से चली आ रही गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को पूरा कर दिया है। संगठन सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को संगठन की तरफ से खिचड़ी व प्रसाद का वितरण किया गया।
5 of 14
कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीपदान किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्तिक पूर्णिमा मेले में मुख्य स्नान जारी है। हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू है। यह वाहनों का दबाव बना रहने तक जारी रहेगा। हाईवे समेत संपर्क मार्गों, मेला स्थल, गंगा तट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। जिन्हें जरा भी लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - स्तुति सिंह, सीओ