दीपदान पर्व पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बजे से ही हाईवे 09, मेला रोड और अन्य संपर्क मार्गों पर भीषण जाम लग गया। ब्रजघाट में हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि हापुड़ में भी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। कुल मिलाकर घंटों तक श्रद्धालु हाईवे पर ही फंसे रहे। देर शाम हालात बिगड़ने पर स्याना चौराहे से ब्रजघाट जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया, जिसके कारण लोग पैदल ही ब्रजघाट पहुंचे।
कार्तिक पूर्णिमा मेला: दीपदान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे पर भीषण जाम; पुलिस के इंतजाम हुए बेकार
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:29 PM IST
सार
वर्ष भर में दिवंगत हुए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान का महत्व गढ़ खादर में कच्चे घाटों पर ही माना जाता है। इसके साथ ब्रजघाट, पूठ में भी लोग दीपदान की परंपरा का निर्वहन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस कारण मंगलवार की दोपहर बाद से ही मेला रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। हापुड़ जिले के छिजारसी और ब्रजघाट टोलों पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन