फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   junior engineer misbehave

Hapur News: जेई पर अभद्रता का आरोप, हरोड़ा बिजलीघर पर दिया धरना

Tue, 13 Jun 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
junior engineer misbehave
सिंभावली। ऊर्जा निगम के जेई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और किसानों ने हरोड़ा बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई और समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीण और किसान एकत्र होकर हरोडा बिजलीघर पर पहुंचे। नीरज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा निगम द्वारा अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जिसके चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। सिंचाई के अभाव में फसल सूखने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने निगम के जेई मुकेश कुमार से सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की, ताकि तेज धूप से पहले किसान अपना काम निपटा सके। तो जेई ने किसानों और ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। धरना देने वालों में नरेंद्र सिंह, हरबीर सिंह, अशोक, रमेशचंद शर्मा, गजेंद्र, पार्थ तुषार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि अभद्रता के आरोप निराधार हैं, रोस्टर के आधार पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। कभी-कभी लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या का भी जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed