फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jharothi villagers shut down the supply of powerhouse

Hapur News: जरौठी के ग्रामीणों ने बंद किया पटना मुरादपुर बिजलीघर

Wed, 16 Aug 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 16 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
jharothi villagers shut down the supply of powerhouse
हापुड़। जरौठी गांव की सप्लाई बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना मुरादपुर बिजलीघर के सातों फीडर बंद करा दिए। इससे डीएम आवास समेत 30 से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। अवर अभियंता ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस के आने पर बिजलीघर को चालू कराया जा सका। जेई ने तीन नामजद समेत आठ ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पटना मुरादपुर बिजलीघर से जरौठी को सप्लाई दी जाती है। अवर अभियंता आनंद मौर्य ने बताया कि देहात को सप्लाई देने वाले फीडर से जुड़ी लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसकी पेट्रोलिंग में काफी समय लग गया। इसी बीच जरौठी के कुछ ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जब गांव को सप्लाई नहीं मिल रही तो बिजलीघर चलाने का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने पूरे बिजलीघर को ही बंद करा दिया। इससे डीएम आवास समेत कविनगर, भगवानपुरी, जेके कॉलोनी, पन्नापुरी, इंद्रलोक, शिवपुरी, त्यागीनगर, कृष्णा नगर, देवलोक, शिवलोक, सोंटावाली, नई मंडी, पटना, अनुज विहार, साकेत, शक्तिनगर, श्रीनगर, पटेलनगर, आनंद लोक, स्वर्ग आश्रम रोड की सप्लाई बाधित हो गई। भीषण गर्मी में रात 11 बजे सप्लाई बाधित होने से लोग तिलमिला उठे। बिजलीघर बंद कराने के मामले में कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिजलीघर को किसी तरह चालू कराया। इस मामले में अवर अभियंता आनंद मौर्य ने जगदीप कौशिक, टीटू, राजीव समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट -

बिजलीघर को बंद कराना गंभीर मामला है। लाइन में फाल्ट के कारण परेशानी बनी थी, जिसे दुरस्त कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है। उपभोक्ताओं को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed