{"_id":"56f01cbe4f1c1b310bf14d24","slug":"jewellers-were-in-support-of-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स के समर्थन में आई ‘आप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स के समर्थन में आई ‘आप’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा बाजार की दुकानों में ताले लटके रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को भी सर्राफा बाजार की दुकानों में ताले लटके रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्वैलर्स का समर्थन किया और हापुड़ कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ के प्रधान जय कुमार वर्मा ने कहा है कि अफवाह पर ध्यान न दें, जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होगी तब तक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने कहा है कि बाजार खुलने की अफवाह उड़ाकर मोदी सरकार व्यापारियों में फूट डाल रही है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान सन्नी जैन एवं युवा कारोबारी सौरभ सर्राफ ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाजार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। वहां पर मंत्री राधेश्याम शर्मा, शरद अग्रवाल, संदीप गोयल, गौरव अग्रवाल, पूर्व प्रधान अरविन्द शर्मा, वीरेन्द्र पिल्लू, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, विपिन गर्ग, वेद कुमार सर्राफ, पिन्टू, मोनू, कालू, मुन्नी, सलीम, नितिन वर्मा, दिनेन्द्र बंसल, मक्खन सेठी, गौरव कंसल आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, पिलखुवा में ‘आप’ के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होेंने ज्वैलर्स के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। बाद में बसों में बैठकर कार्यकर्ता हापुड़ कलक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में मनोज भारद्वाज, राजेश चौधरी, मनोज सैनी, दीपक सोनी, ऋषिपाल, रहीसुददीन, तरुण आदि रहे।