{"_id":"57c051c54f1c1bd539d4eeaa","slug":"janmashtami-is-4-hours-power-cuts-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर रात में गुल रही 4 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर रात में गुल रही 4 घंटे बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी जैसे त्योहार के दौरान भी बिजली निगम कटौती से बाज नहीं आया। आलम यह रहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा शहर अंधकार में डूब गया। मंदिरों की सजावट बिजली के बिना फीकी पड़ गई।
विज्ञापन
चार घंटे तक बिजली गुल होने के कारण झांकी और मेला देखने निकले लोगों का भी मजा किरकिरा हो गया। प्रदेश में बिजली की बेहतर सुविधा प्रदान करने के सरकार के दावे लगातार फेल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे कंट्रोल से कटौती कर दी गई।
विज्ञापन
ठीक इसी समय मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जा रहा था। कुछ मंदिरों में जनरेटरों की व्यवस्था जरूर थी, लेकिन बिना बिजली के त्योहार की चकाचौंध फीकी रही। सड़कों पर भी लाइटें न जलने के कारण अंधेरा परसा रहा।
विज्ञापन
जिसके कारण लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। लोग निगम को कोसते नजर आए। 12 बजे की गई बिजली सुबह चार बजे आई। इसके अलावा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन में भी अतिरिक्त कटौती की गई।
नतीजतन अधिकतर लोगों ने रात जागकर काटी। मच्छरों के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। इस स्थिति को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष रहा।
रात के समय बिजली यदि गुल हो जाती है तो बिजली घरों के फोन नंबर भी बंद हो जाते हैं। जबकि अधिकारियों के स्पष्ट आदेश हैं कि बिजली घरों पर फोन नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे। बीती रात भी यही स्थिति रही।
शहर का कोई ऐसा बिजली घर नहीं था, जिसका फोन नंबर चालू हो। परेशान लोग फोन नंबर मिलाकर बिजली की सही स्थिति जानने का प्रयास करते रहे, लेकिन सभी के फोन बंद थे।
बृहस्पतिवार रात कंट्रोल के आदेश पर कटौती की गयी थी। बिजली घरों पर फोन बंद रहने संबंधी शिकायत पर सभी बिजली घरों को आवश्यक आदेश दिए जाएंगे। भूदेव प्रसाद, अधीक्षण अभियंता