{"_id":"5730e67d4f1c1b2333919de4","slug":"jam-ladder-dredge-people-struggled-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से दिन भर जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से दिन भर जूझे लोग
अमर उजाला/ब्यूरो, हापुड़
Updated Tue, 10 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाशिंदे सोमवार को तकरीबन पूरे दिन जाम के झाम से परेशान रहे। तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, मेरठ तिराहा व दिल्ली रोड पर चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे राहगीरों का हाल बेहाल रहा। धूप से बचाव का हर जतन व्यर्थ रहा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी व धूप के तीखे तेवर से कुछ लोग तो पसीने से तरबतर अर्द्ध बेहोशी की हालत में देखे गए। वहीं, जाम में फंसे लोगों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी रही कि जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक या इलाकाई थाने की पुलिस काफी विलंब से पहुंचती है।
विज्ञापन
सोमवार का दिन जाम के नाम रहा। सुबह होते ही यातायात का दबाव बढ़ने से शहर के प्रमुख तहसील चौपला, मेरठ तिराहा और फ्रीगंज रोड पर वाहनों की कतार लग गई। हाल यह रहा कि वाहनों का रेंगते हुए निकलना मुश्किल-सा दिखा। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से बसों में बैठे यात्रियों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
उन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई, जिनके साथ छोटे-छोटे बच्चे थे। इसी बीच दिल्ली रोड पर भी भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। इन सभी स्थानों पर जाम लगने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस बीच कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
वहीं, शहर के लोगों की माने तो मुख्य बाजारों व चौराहों के कोने पर अतिक्रमण से सड़कें इस कदर संकरी हो गई हैं कि किसी भी वाहन के आड़ा तिरछा होकर फंसते ही जाम लग जाता है। एक बार जाम लगने पर कई-कई घंटे तक खत्म होने का नाम नहीं लेता है।
साथ ही इस बात पर नाराजगी जताई कि नगर पालिका या थाने की पुलिस अतिक्रमण हटाने के बाबत सख्ती से अभियान भी नहीं चलाती है। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या खड़ी हुई। ट्रैफिक सिपाहियों ने काफी जूझने के बाद जाम खुलवाया। जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात सिपाहियों को निर्देश दिए गए हैं।