फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jain saints received a grand welcome in Ganganagari while going from Delhi to Rudrapur.

Hapur News: दिल्ली से रुद्रपुर जाते समय गंगानगरी में जैन संतों का भव्य स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jain saints received a grand welcome in Ganganagari while going from Delhi to Rudrapur.
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को नगर के सराफा कारोबारी धनवंत जैन के आवास पर दिल्ली से रुद्रपुर की ओर जा रहे जैन संतों का श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया। जैसे ही संतों का नगर आगमन हुआ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान रोहित मुनि, रजत मुनि, हर्षित मुनि और संभव मुनि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। रोहित मुनि ने जीवन में सत्य, अहिंसा और संयम को अपनाने का संदेश दिया। संतों ने कहा कि मनुष्य को सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए और अपने आचरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने परोपकार और सेवा भावना को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सभी को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। संतों के प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र जैन, पवन जैन, नितिन जैन, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, कौशल पांडियन, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed