{"_id":"58d3e9ee4f1c1be6211a1c80","slug":"jain-girl-disorder-spreads-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में जैन कन्या पाठशाला में फैली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में जैन कन्या पाठशाला में फैली अव्यवस्था
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री जैन कन्या पाठशाला में बोर्ड परीक्षा के दौरान जैन समाज के सैकड़ों लोगों पर नारेबाजी करते हुए कालेज में घुसने का आरोप लगाकर प्रधानाचार्या/केंद्र व्यवस्थापिका ने शिक्षा विभाग के अधिकारी व पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
इस अव्यवस्था से परीक्षा दे रहीं छात्राओं को परेशानी हुई। प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा चल रही थी। कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, प्रत्येक कक्ष में छात्राएं थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान जैन समाज के सैकड़ों लोग कालेज के अंदर घुस आए। वह निरीक्षण कर अपने कार्यालय की ओर लौट रहीं थी। उन्होंने नारेबाजी कर रहे लोगों को परीक्षा के बारे में बताया। वह लोग अभद्रता पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
नारेबाजी, ढोल नंगाड़ों के शोर शराबे से छात्राओं की परीक्षा में भी व्यवधान हो गया। उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू होने पर भी हुड़दंग कर रहे लोग शांत नहीं हुए। इसकी सूचना उन्होंने शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता पर भारी पुलिस बल कालेज पहुंचा और शांति व्यवस्था कायम कराई। इस मामले में प्रधानाचार्या ने श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के खिलाफ थाना कोतवाली में भी शिकायत की है।
श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि उनके समाज के पूजनीय आचार्य आए हुए थे। कालेज के पास स्थित दिगंबर जैन समाज की भूमि पर वह उनकी गाड़ी खड़ी करने के लिए गए थे, लेकिन प्रधानाचार्या ने इसका विरोध किया। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की।