{"_id":"572cd30f4f1c1be53f5cd011","slug":"it-will-take-three-hundred-handpumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगेंगे तीन सौ हैंडपंप, बुझेगी लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगेंगे तीन सौ हैंडपंप, बुझेगी लोगों की प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 06 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीने के पानी की समस्या झेल रहे जिले के बाशिंदों के लिए गुड न्यूज। शासन ने प्रत्येक विधायक और विधान परिषद सदस्य को सौ नए हैंडपंप लगाने व सौ हैंडपंपों को रिबोर कराने की हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
इसके लिए आठ मई तक शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव डीएम से अनुमोदन के बाद भेजा जाएगा। जिले में तीन विधानसभा सीट है, इसलिए तीन सौ नए हैंडपंप लगेंगे और इतने ही रिबोर होंगे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से भूगर्भ जलस्तर तेजी से घट रहा है। ऐसे में हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया है, जो हैंडपंप काम कर रहे हैं, उनमें दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट ज्यादा है। आए दिन बिजली की समस्या की वजह से नलकूप आदि काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पीने के पानी के साथ ही फसलों की सिंचाई की भी समस्या खड़ी हो जाती है। इस भीषण गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए शासन ने प्रत्येक विधायक को सौ नए हैंडपंप लगवाने और सौ रिबोर कराने की अनुमति दी है।
जिले में तीन विधान सभा सीट हैं इसलिए तीन सौ नए हैंडपंप और तीन सौ हैंडपंप रिबोर होंगे। विधान परिषद के एक सदस्य हैं वह भी अपने कोटे का हैंडपंप जिले में देंगे। खराब पड़े हैंडपंपों के चालू होने से भी राहत मिलेगी।
इन हैंडपंपों के लगने से लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। उधर, इस बाबत जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा का कहना है कि विधायकों से प्रस्ताव आते ही जिलाधिकारी से अनुमोदन कर शासन को भेजा जाएगा ताकि धनराशि जल्द मिल सके।