फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Inspector recorded the FIR.

दरोगा पर दर्ज हो एफआईआर

Mon, 04 Apr 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 04 Apr 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Inspector recorded the FIR.
दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं - फोटो : अमर उजाला

होली के दिन भगवानपुरी मोहल्ला में दरोगा की अभद्रता की वजह से एक अधिवक्ता की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मामले में दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर सोमवार को युवा जाट महासभा के पदाधिकारी ने एसपी से मिले।

विज्ञापन


सोमवार को जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह और युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज तेवतिया के नेतृत्व में सदस्य एसपी अलंकृता सिंह से मिले। उन्होंने ने बताया कि दुल्हैंडी के दिन भगवानपुरी निवासी टेलर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र का एक दरोगा जांच करने पहुंचे थे। हापुड़ बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार जाखड़ ने दरोगा को इस केस में मदद के लिए कुछ जानकारी देनी चाही थी। तब दरोगा ने अधिवक्ता से अभद्रता कर उनका कॉलर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की हरकत से वकील को वहीं हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मामले में कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


पदाधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। एसपी ने बताया कि निष्पक्ष जांच के बाद दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहां पर दीपक चौधरी, केपी सिंह, सतेंद्र सिंह, योगेश जाखड़, चौधरी इंद्रजीत सिंह, अनिल चौधरी, पप्पी चौधरी, बिजेंद्र सिंह, कुलदीप चौधरी, संजय सिंह, सुनील कुमार, अशोक, नरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, गौरव चौधरी, हरेंद्र सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed