{"_id":"67a393cd1d99357a080e4ed9","slug":"inspection-of-weapon-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120053-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शस्त्र की दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शस्त्र की दुकानों का किया निरीक्षण
Wed, 05 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सदर एसडीएम और सीओ ने बुधवार शाम शहर की दो शस्त्र की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारतूस बिक्री का ब्योरा लेते हुए शस्त्र विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर अंकित वर्मा और सीओ जितेंद्र शर्मा ने दुकानों पर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। रजिस्टरों की जांच कर स्टॉक आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कारतूसों का दुरुपयोग न हो। इनकी बिक्री से पहले कारतूस के खोखे लिए जाएं। उनका पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों से कुछ निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर यह जांच की गई है। सभी दुकानों पर सब ठीक ठाक मिला है।