{"_id":"5890b5bc4f1c1b313de81e39","slug":"inspection-of-the-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
डीएम और एसपी ने मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव की सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर सभा स्थल से ईंट-रोड़े हटाने, आसपास के मकानों व दुकानों को खाली करवाने और हथियारबंद पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि दो फरवरी को सीएम अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी मदन चौहान के पक्ष में गढ़-चौपला पर चुनावी जनसभा करेंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार को डीएम एके ढींगरा और एसपी अलंकृता सिंह अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी मिलने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सभा स्थल पर इधर उधर पड़े ईंट-रोड़ों को अविलंब हटवाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
पास में स्थित दो रिहायशी मकानों को जनसभा के दौरान खाली करवाने और एक मकान के खिड़की-दरवाजों को दुरुस्त कराकर उसकी साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सीएम की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता रविंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष शहजाद अली, जिला महासचिव साजिद चौधरी, पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह ने भी मंगलवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि सीएम की जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटेगी। कार्यकर्ताओं की टीम इसके लिए जनसंपर्क कर रही है।