फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Innocent died due to animal scratching

Hapur News: जानवरों के नोंचने से हुई थी मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to animal scratching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंभावली।
गांव रतुपुरा में 27 अप्रैल की शाम से लापता मूक बधिर और मानिसक रूप से बीमार बच्ची की मौत जंगल में जानवरों के नोंचने से हुई थी। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं गमगीन माहौल में शनिवार की देर शाम बच्ची का गांव के कब्रिस्तान में दफीना कर दिया गया।
गांव रतुपुरा निवासी हंसार की छह वर्षीय बेटी शीबा मूक-बधिर होने के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर थी, जो बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के आसपास अचानक घर के बाहर से लापता हो गई थी। हंसार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह परिजनों के साथ खेतों पर गए एक बच्चे को शीबा का शव पड़ोस के एक गन्ने के खेत में नग्नावस्था में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर नोंचने के निशान थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ स्तुति सिंह व थाना प्रभारी शीलेष कुमार के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

- आंधी, बूंदाबांदी के दौरान रास्ता भटकने की आशंका
बृहस्पतिवार की शाम बच्ची के लापता होने के दौरान क्षेत्र में करीब आधा घंटा तक तेज आंधी चली, इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। आशंका जताई जा रही है कि आंधी के दौरान रास्ता भटक कर बच्ची जंगल में पहुंच गई। जहां अंधेरा होने के चलते मासूम डर कर खेतों में छिप गई। जहां कुत्तों अथवा गीदडों ने उस पर हमला कर दिया। आंधी और बंूदाबांदी के चलते ग्रामीण अपने घरों में थे, जिसके चलते मासूम की चींख भी अंधेरे में दबकर रह गई। जिसके चलते जानवरों के हमले से बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। आबादी के आसपास हमलावर कुत्तों और गीदड़ों के होने की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जो अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान जानवरों के नोंचे जाने के हैं। मृतका का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed