फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   injured in chest cause of shaurya death

Hapur News: सीने में चोट लगने से हुई शौर्य की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
injured in chest cause of shaurya death
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में 12 अप्रैल को वाशिंग मशीन में मिले चार साल के बच्चे शौर्य पाल की मौत सीने में चोट लगने से हुई थी। उसकी पसली की दो हड्डियों में फैक्चर मिला है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। रविवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

गांव अयादनगर दक्षिणी निवासी मनोज पाल के चार वर्षीय पुत्र शौर्य पाल का शव 12 अप्रैल की दोपहर वाशिंग मशीन में पड़ा मिला था। उस दौरान परिवार के लोगों ने इसे हादसा जानते हुए पुलिस से किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया था। पुलिस को पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में दो दिन बाद परिजन थाने पहुंचे और मेरठ के गांव पूठ निवासी मृतक के ममेरे नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रविवार दोपहर एसडीएम ओर की ओर से नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल ने कब्र की खुदाई कर बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम बच्चे का शव एक बार फिर गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सीेने में चोट लगने के कारण हुई है। हालांकि चोट किन कारणों से हुई यह जांच का विषय है। घटना की उसी आधार पर जांच की जा रही है, आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed