फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Indian Army for encouragement Hundreds took to the road.

भारतीय सेना के उत्साहवर्धन के लिए सैकड़ों देशभक्त सड़क पर उतरे

Tue, 19 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Indian Army for encouragement Hundreds took to the road.
पाकिस्तान का झंडा फूंक, जमकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

शहर के युवाओं ने नगर की जनता को साथ लेकर भारतीय सेना के उत्साहवर्धन और सर्मथन में तिरंगा मार्च रेलवे रोड देवी मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला। युवा भारत मां की जय के नारे लगा कर भारतीय सेना का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसी बीच पाकिस्तान का झंडा फूंक कर जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में युवा और नागरिक एकत्र हुए। उपस्थित जनसमूह ने सेना के वीर बलिदानी सैनिकों की पुण्य आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा फूंककर जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


पैदल तिरंगा मार्च रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, चंडी रोड, मेरठ गेट, गोल मार्केट होते हुए अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। तिरंगा मार्च में युवा भारत मां की जय, वन्दे मातरम के उद्घोषण कर रहे थे। युवाओं में देशप्रेम को लेकर जोश भरा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च की भीड़ में चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज लहराया जा रहा था। देशभक्ति के नारों और सेना के वीर सैनिकों की जय-जयकार से वातावरण गूंज रहा था। इस तिरंगा मार्च में विशेष बात यह रही कि इसमें किसी संस्था या राजनैतिक दल का कोई बैनर, पोस्टर नहीं था।

यह मार्च विशुद्ध रूप से नगर की जागरूक जनता के सामूहिक प्रयास का अति सफल परिणाम था। कश्मीरी आतंकवादी बुराहन की मौत के विरोध में पाकिस्तान में काला दिवस मनाने की घोषणा की गई थी और इसी काला दिवस के प्रति उत्तर में भारत के जनमानस द्वारा यह शौर्य दिवस, सेना को नमन दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल (चोटी), वैभव जैन निक्की, नरेन्द्र जैन, टुक्की राम गर्ग, संजय अग्रवाल, सचिन गोयल, अरुण, संजय यादव, विजयपाल आढ़ती, पूर्व विधायक जयप्रकाश, मूलचंद त्यागी, राजेन्द्र कुमार, डा.नरेन्द्र केन, संजय कृपाल, ललित छावनी वाले, राजीव गर्ग,

चेतन अग्रवाल, कपिल, योगेन्द्र पंड़ित, सोनू बंसल, सोनू चुग, अनुज गर्ग, रूपचंद यादव, नवीन गर्ग, राजीव वर्मा, मनोज कर्णपाल, कपिल एसएम, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, संजीव जैन,     राकेश, रामस्वरुप भारती, हिमांशु बंसल, पुनीत गर्ग, संदीप त्यागी, विपिन भारदज,


राकेश बजरंगी, विनीत दीवान, टुक्कीराम गर्ग, पुनीत गर्ग, अरुण दादरी, पंकज त्यागी, डा.रमेश अरोड़ा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे। उधर,पैदल मार्च के साथ साथ थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ चल रहे थे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed