{"_id":"57e2990f4f1c1b4f1da839aa","slug":"including-the-death-of-two-innocent-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम सहित दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम सहित दो और की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Sep 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से एक मरीज ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों के हड़ताल के बहाने चिकित्सकों के नदारद रहने से मंगलवार रात इलाज के लिए आए बुखार के मरीज ने तड़पकर दम तोड़ दिया। मरीज भंडा पट्टी का रहने वाला था। इस संबंध में परिजनों ने डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं, मीरपुर मजरा गांव में बुखार की चपेट में आकर कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। उधर, फार्मेसिस्टों की हड़ताल से दूसरे दिन भी मरीज परेशान रहे। वाह्य मेडिकल स्टोर से उन्हें दवाएं खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों फार्मेसिस्टों की हड़ताल चल रही है, जिसका लाभ उठाकर अस्पताल में तैनात चिकित्सक अपने कार्यालयों से नदारद रहते हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की घोर लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी मुमताज (60) बुखार से पीड़ित चल रहा था। मंगलवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर गढ़ रोड स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे।
काफी इंतजार के बाद एक कर्मचारी ने बताया कि फार्मेसिस्टों की हड़ताल के कारण चिकित्सक भी अपने घर चले गए हैं। इससे परेशान परिजन वृद्ध को लेकर निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही मुमताज ने दम तोड़ दिया।
सरकारी चिकित्सकों की लापरवाही से परिजनों में रोष फैल गया। उधर, फार्मेसिस्टों की हड़ताल से दूसरे दिन भी सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। बुखार से तपते मरीजों को मजबूरी में घर लौटना पड़ा। अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं लानी पड़ी।
दूसरे दिन भी अधिकांश चिकित्सकों के कार्यालय बंद पड़े रहे। उधर मीरपुर मजरा में बुखार की चपेट में आकर कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 8 वर्षीय राखी बीते कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रही थी। उसका इलाज मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि हड़ताल सिर्फ फार्मेसिस्टों की है। चिकित्सक अपनी ड्यूटी से नदारद नहीं रह सकते। वास्तव में जिला अस्पताल में रात के समय चिकित्सक नहीं मौजूद थे तो यह मामला गंभीर है। इसकी वह जांच करा कड़ी कार्रवाई करेंगे।
मच्छरों व बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपैड़ा गांव में ग्राम प्रधान ने गांव में फॉगिंग व सफाई अभियान चलाया। ग्राम प्रधान मेघराज सिंह ने कहा कि गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या जबढने से बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई का ध्यान रखने का आह्वान किया।