{"_id":"5762cb7f4f1c1be53811bf40","slug":"in-rural-areas-will-soon-power-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ग्रामीण क्षेत्र में लगेंगे विद्युत मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ग्रामीण क्षेत्र में लगेंगे विद्युत मीटर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र में जल्द ही विद्युत मीटर लगेंगे। मीटर रीडिंग के हिसाब से उपभोक्ताओं को 2.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
वर्तमान में देहात क्षेत्र में एक और दो किलोवाट कनेक्शन के लिए हर माह उपभोक्ताओं को बिल जमा करना पड़ता है। इसमें उपभोक्ता फ्रिज, कूलर, पंखे और चारा काटने की मशीन सहित अन्य सभी बिजली के उपकरण चलाते है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बिना जरूरत के बिजली का इस्तेमाल होता है लेकिन पावर कारपोरेशन ने इस पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।
अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि विद्युत निगम के एमडी के निर्देश पर जल्द ही पिलखुवा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 115 गांवों में 40 हजार कनेक्शन धारकों के यहां विद्युत मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द ही मीटर के आने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मीटर लगने के बाद बिजली की बर्बादी नहीं होगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के हिसाब से 2.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पडे़गा।