फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   in ramllila current

Hapur News: झूले में करंट की अफवाह से मची अफरातफरी

Mon, 16 Oct 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 16 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
in ramllila current
हापुड़। रामलीला मैदान में संचालित मेले में लगे बड़े झूले में करंट उतरने की सूचना पर सोमवार की शाम अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पुलिस ने झूले को बंद कराया। बाद में मामला झूले के पास तार में स्पार्किंग का निकला, जिससे बच्चे डर गए थे। हालांकि एसडीएम सुनीता सिंह ने बिना अनुमति चल रहे सभी झूलों को बंद कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम रामलीला मैदान में स्थित बड़े झूले में मोहल्ला लज्जापुरी निवासी दो बच्चे परिवार के साथ झूला झूलने के लिए जैसे ही बैठने लगे तो वायर में स्पार्किंग से बच्चे डर गए और रोने लगे। हादसे के बाद बच्चों को करंट लगने की अफवाह फैल गई। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झूले को बंद करा दिया। पुलिस ने किसी को भी करंट लगने की सूचना से इन्कार किया है। एसडीएम सदर सुनीता सिंह का कहना है कि रामलीला में सभी झूले बिना अनुमति के चल रहे हैं। सीओ सिटी द्वारा इसके लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी इन्होंने अनुमति नहीं ली। अब सभी झूलों को बंद करा दिया गया है। बिना अनुमति झूलों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed