{"_id":"57d8134a4f1c1b912cd482b6","slug":"immersion-of-the-idols-of-ganapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगा में गणपति की मूर्तियों का विसर्जन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगा में गणपति की मूर्तियों का विसर्जन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 13 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
गणपति की मूर्तियों का विसर्जन जारी
- फोटो : अमर उजाला
ब्रजघाट गंगा में भगवान गणपति की मूर्तियों का विसर्जन बेरोकटोक जारी है। मूर्ति विसर्जन न होने देने के पुलिस प्रशासन के दावे और नमामि गंगे समिति का विरोध पूरी तरह बेअसर है।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी का समापन होने पर पश्चिमी उप्र, दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी दर्जनों श्रद्धालुओं ने गंगा में मूर्ति विसर्जन किया।
विज्ञापन
एनजीटी और हाईकोर्ट द्वारा गंगा को प्रदूषणमुक्त करने के लिए मूर्तियों के विसर्जन पर रोक के बाद भी पुलिस-प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा गंगा प्रदूषण मुक्ति अभियान के तहत बनाई गई नमामि गंगे समिति के पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मूर्ति विसर्जन को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम शमशाद हुसैन ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।