फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Imam will not teach people's prayers for Goksi families

गोकसी में लिप्त परिवारों के जनाजे की नमाज नहीं पढ़वाएंगे इमाम

Sat, 08 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 08 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Imam will not teach people's prayers for Goksi families
जनाजे की नमाज नहीं पढ़वाएंगे इमाम - फोटो : demo pic

विज्ञापन

गोकसी में लिप्त परिवारों में हुई मौत के जनाजे की नमाज इमाम नहीं पढ़वाएंगे। साथ ही निकाह के दौरान बैंडबाजा, डीजे बजाने और आतिशबाजी के इस्तेमाल के लिए परिवारों को हतोत्साहित किया जाएगा। यह संकल्प मौलाना, इमाम, काजी और सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को इस्लाहे माशरात तंजीम के तत्वावधान में आयोजित ‘दीन के रास्ते पर चलकर बुराई से बचो’ कांफ्रेंस में लिया।

गढ़ के मोहल्ला मदरसा में शादाब कुरैशी के अहाते में इस्लाहे माशरात तंजीम के तत्वावधान में एक कांफ्रेंस हुई। जिसमें उलेमा समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। कांफ्रेंस में दीन के बताए रास्ते पर चलकर बुराइयों से बचने और बच्चों को अच्छी तालीम देने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस ने कहा कि अमनचैन और भाईचारे की भावना को कमजोर करने वाली अधिकांश घटनाओं के पीछे गोकसी और तस्करी सबसे अहम वजह बनती है। हर किसी को वतन की खुशहाली के लिए सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि प्रतिबंधित पशु के मांस के प्रयोग और गोकसी में संलिप्त परिवारों में अगर कोई मौत होती है तो वह उसके जनाजे की नमाज अता नहीं कराएंगे। साथ ही काजी ऐसे परिवारों का निकाह भी नहीं पढ़वाएंगे। निकाह या खुशी के मौकों पर बैंडबाजा, डीजे और आतिशबाजी प्रयोग करने वाले लोगों और उनकी दावतों का बहिष्कार करना होगा।


शहर काजी हाजी सैयद मौलाना कसीमुद्दीन ने कहा कि निकाह के मौके पर जिस परिवार में भी बाजा और डीजे बजेगा वह दूल्हा-दुल्हन का निकाह नहीं पढ़ाएंगे।

इस दौरान हाजी डॉ. अब्दुल अली, पूर्व पालिका सदस्य शाहनवाज कुरैशी, मुहम्मद शादाब, मुन्ना कुरैशी, हाजी इरशाद, शाह आलम, शाहरुख, लईक अहमद, शानू, सौमीन, हाजी मुहम्मद उमर, सईद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed