{"_id":"68d81812a37eca41db0426b6","slug":"illigal-crackers-capture-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130843-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जसरूपनगर में मकान से लाखों के पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जसरूपनगर में मकान से लाखों के पटाखे बरामद
Sun, 28 Sep 2025 02:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोदीनगर रोड पर पुलिस ने मोहल्ला जसरूपनगर स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस देर शाम तक मामले की जांच कर रही थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला जसरूपनगर में एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का स्टाॅक किया हुआ है। इस सूचना पर उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट व पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम मौके पर छापा मारा। इस दौरान मकान की प्रथम मंजिल पर एक कमरे में लाखों रुपये के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।