{"_id":"584aef884f1c1b243444a342","slug":"illegal-mining-rampant-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांवों में बेरोक टोक अवैध भूमि खनन चल रहा है। परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की नाक तले खनन माफिया ग्राम पंचायत की भूमि को खोखला कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मिट्टी खनन की शिकायत मिलने के बाद मौके पर राजस्व विभाग टीम भेजी जाती है। माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यदि ग्रामीणों की जानकारी में कहीं कोई अवैध खनन कर रहा है तो बेहिचक शिकायत करें। शिकायत मिलने पर ग्राम समाज की भूमि की मिट्टी खोदने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व विभाग ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर चौबीस घंटे नजर रखेगा। साथ ही ग्राम प्रधानों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वह ग्रामीणों को जागरूक करें।
वहीं अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर खनन माफियाओं के खिलाफ नोटिस भी जारी किए जाएंगे ।