{"_id":"592eda194f1c1bbb59bdacd4","slug":"illegal-mining-in-the-irrigation-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली नहर में हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली नहर में हो रहा अवैध खनन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 31 May 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली नहर में चल रहे अवैध रेत खनन करते लोगों को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता की गई। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के जंगल से होकर निकल रही नहर से चोरी छिपे रेत का खनन कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो खनन करने वालों ने रौब दिखाते हुए सिपाहियों को डराने-धमकाने की कोशिश की। पुलिस वाले अड़ गए और खनन कर रहे दोनों लोगों समेत रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर अवैध रेत खनन करने वाले आदेश और पप्पी त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन