फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   IFFCO manufactures fake, warehouse license canceled

इफ्को का खाद मिला नकली, गोदाम का लाइसेंस निरस्त

Mon, 20 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Updated Mon, 20 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
IFFCO manufactures fake, warehouse license canceled
कृ‌षि - फोटो : अमर उजाला

पीसीएफ गोदाम से इफ्को के नकली खाद मिलने से किसानों और अफसरों में हड़कंप मच गया है। किसानों को यह भी नहीं पता कि उन्हें नकली खाद कब से दी जा रही है। कृषि विभाग की रिपोर्ट में खाद के सभी आठ सैंपल फेल होने के बाद किसान खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, आनन-फानन में प्रशासन ने गोदाम का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। हालांकि, मामले में इफ्को के अफसरों ने री-सैंपलिंग की अपील की है। बुलंदशहर रोड स्थित पीसीएफ के बफर गोदाम से जिले की किसान सहकारी समितियों पर इफ्को की यूरिया और डीएपी खाद की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस गोदाम से डीएपी के आठ सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट मिलते ही विभाग समेत इफ्को के अफसरों में भी हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट में गोदाम से भरे गए सभी आठों सैंपल फेल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने गोदाम का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। हालांकि, इफ्को के अफसरों ने री-सैंपलिंग की अपील की है। इसके चलते गोदाम पर सीलिंग कार्रवाई नहीं की गई है।

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि इफ्को के पीसीएफ बफर गोदाम से भरे गए डीएपी के सभी सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। गोदाम का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इफ्को की ओर से री-सैंपलिंग की अपील की गई है।

डीएम से करेंगे शिकायत, मिले मुआवजा
किसानों को घटिया/नकली डीएपी दिया जाना गंभीर मामला है। इफ्को के अधिकारियों के खिलाफ डीएम से शिकायत की जाएगी। कृषि अधिकारियों को इस गोदाम को सील करना चाहिए। साथ ही किसानों को इसका मुआवजा भी मिलना चाहिए। यदि मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। - धनवीर शास्त्री, भाकियू जिलाध्यक्ष  


विधिवत सैंपल नहीं भरते अफसर
इफ्को का यूरिया या डीएपी कभी नकली या घटिया नहीं हो सकता। कृषि विभाग के अधिकारी विधिवत सैंपल नहीं भरते, जिससे जांच रिपोर्ट गलत आती है। कृषि विभाग अधिकारी देशभर में विख्यात संस्था को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जो निंदनीय है। - चौधरी शीशपाल सिंह, निदेशक इफ्को, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed