फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   If you advertise on social media, you will have to answer.

Hapur News: सोशल मीडिया पर किया प्रचार तो देना होगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
If you advertise on social media, you will have to answer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं और प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। वहीं, प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली प्रत्येक पोस्ट का प्रत्याशी को जवाब देना होगा।


इंटरनेट के युग में सोशल मीडिया का प्रचार-प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कोई भी खबर तेजी से वायरल हो जाती है। वहीं, सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनप्रतिनिधि इसका सहारा लेते हैं। चुनाव में सोशल मीडिया को हथियार बनाकर चुनावी माहौल को कोई अपने पक्ष में ना कर सके, इसके लिए इस बार आयोग ने सोशल मीडिया को भी चुनाव आचार संहिता के दायरे में रखा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को इस संबंध में नोटिस भी भेजा जाएगा। वहीं, प्रचार करने के जिला स्तर पर चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुश्रवण कमेटी का गठन भी किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed