{"_id":"56eac3524f1c1be11e8b456b","slug":"i-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई फ्लू ने पसारे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई फ्लू ने पसारे पांव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
नेत्रदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलने के साथ ही आई फ्लू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सीएचसी में प्रतिदिन आई फ्लू से पीड़ित 50 से 60 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में आई फ्लू की दवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी है। सीएमओ ने जल्द दवाएं उपलब्ध करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
पिछले एक पखवाड़े से मौसम में उतार चढ़ाव आ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड हो जाती है तो दोपहर के समय गर्मी के कारण लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट के प्रभारी डॉ. योगेश ने बताया कि गर्मी बढ़ने से आंखों में आई फ्लू नामक बीमारी फैलती है। इस कारण लोगों को अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर उन्होंने लापरवाही बरती तो आंखों में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले आई फ्लू नामक बीमारी से पीड़ित रोजाना करीब 10 से 15 मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते थे लेकिन इन दिनों हर रोज करीब 40 रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ के अधीक्षक डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि उनके यहां हर रोज 50 से 60 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं।
मरीजों को दवाओं की कमी से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही आंखों की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी जाएंगी। - एके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी