फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband give divorce

Hapur News: निकाह के 15 माह बाद ही दिया तीन तलाक

Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
husband give divorce
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासाी महिला को उसके पति ने निकाह के मात्र 15 माह बाद ही तलाक दे दिया। पीडि़ता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब दो साल पहले हुआ था। निकाह में मायके पक्ष द्वारा हैसियत अनुसार दान दहेज दिया गया था। दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। इसके लिए पति आए दिन मारपीट भी करता। उसके देवर भी उसके साथ अभद्रता करते हैं। निकाह के 15 माह होने के बाद करीब सात माह पहले उसके पति समेत अन्य ससुराल पक्ष लोगों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद ससुरालियों के कहने में आकर पति ने उसे तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed