बाप-बेटे ने लगाई फांसी: पिता की मौत के बाद पुत्र ने भी छोड़ी दुनिया, पढ़ें विनोद ने सुसाइड नोट में क्या लिखा
लोगों का मृतक पिता-पुत्र के मकान पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा है। परिजनों के मना करने के बावूजद भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा में पिता की मौत से सदमे में आए कक्षा 10 के छात्र ने भी शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र के पिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी थी। परिजनों के मना करने पर भी पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
छिद्दापुरी निवासी विनोद तोमर ने शुक्रवार की तड़के कमरा में फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी थी। पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया।
शनिवार की दोपहर मृतक के किशोरवय पुत्र शिवम ने उसकी कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरंसिक टीम ने घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र किये हैं। घटना के बाद से मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा है।
लोगों का मृतक पिता-पुत्र के मकान पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा है। परिजनों के मना करने के बावूजद भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर अभी तक इस बाबत किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।