फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   huge crowd of devotees gathered in Shiva temples On second Monday of Sawan DM-SP showered flowers on Kanwariya

Sawan 2025: आस्था की डुबकी लगा भरा गंगाजल; हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा; शिवालयों में भक्तों की भीड़

Mon, 21 Jul 2025 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

हापुड़ में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगानगरी में आस्था की डुबकी लगाकर शिवभक्तों ने कांवड़ में गंगाजल भरा। वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in Shiva temples On second Monday of Sawan DM-SP showered flowers on Kanwariya
कांवड़ लेकर आते भोले के भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के हापुड़ में सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की। वहीं, क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने लगी। शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गंगानगरी में भी शिवभक्तों का आवागमन बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन


सोमवार को भी हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ में जलभरा और अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। मंदिरों के साथ ही हाईवे व गंगानगरी में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं, डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने ब्रजघाट व हाईवे पर शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। 
विज्ञापन


सोमवार को जलाभिषेक के लिए नगर के महाभारत कालीन नक्का कुआं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर, गांव कल्याणपुर के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर और दत्तियाना गांव में भूतों द्वारा निर्मित भूतेश्वर लाल शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर के भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, पंचायती मंदिर समेत ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ना शुरू हो गई। जिन्होंने विधिवत पूजा कर जलाभिषेक किया। इस दौरान पालिका स्तर से  नगर के मुख्य मंदिरों पर टैंकर में गंगा जल की भी व्यवस्था की गई। वहीं, मंदिरों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।

गंगानगरी हुई शिवमय
शिवरात्रि पर्व का जलाभिषेक बुधवार को होगा। जिसे देखते हुए गंगानगरी में दूर दराज के शिवभक्तों का आगमन तेज हो गया है। सुबह से देर शाम तक भक्त गंगा में स्नान करते हुए दिख रहे हैं। जो गंगा स्नान के उपरांत पूजन कर कांवड़ उठा रहे हैं। 

 

मंगलवार (आज) से डाक कांवड़ियों की सख्या में भी इजाफा होगा। कांवड़िये कांवड़ उठाने से पहले गंगानगरी में बनाए गए प्वाइंट पर सेल्फी भी ले रहे हैं, ताकि इस यादगार पल को हमेशा के लिए संजो कर रख सके। इसके अलावा हरिद्वार व गोमुख से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों का आगमन भी क्षेत्र में होने लगा है। 

शिविरों में हो रही सेवा
हाईवे किनारे और नहर पटरी पर लगाए गए सेवा शिविरों में लोग कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। कोई भोलों के पैरों की मालिश कर रहा है, तो कोई उनके जख्मों पर मरहम लगा रहा है। थकान के बावजूद भगवान भोले के भक्त डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर नृत्य करने में मगन हैं। हर तरफ भोले की भक्ति की बयार बहती हुई दिख रही है। 

 

ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़िये को पड़ा दौरा
सोमवार की सुबह ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे शिवभक्त को रास्ते में अचानक दौरा पड़ गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए उपचार दिलाया।
 

डीएम और एसपी ने की हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा
शासन के निर्देश पर सुबह करीब पौने 11 बजे जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह हेलिकॉप्टर से गंगनगरी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गंगानगरी के साथ ही हाईवे पर चल रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा होते देखकर कांवड़िए अभिभूत हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed