{"_id":"57d2d8344f1c1b5d78317cf9","slug":"ht-line-of-wire-breakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटने से 70 गांवों में रातभर रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटने से 70 गांवों में रातभर रहा अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन का तार टूटने से दतियाना, लोदीपुर और सिंभावली फीडरों से जुडे़ 70 से भी अधिक गांवों की बिजली रातभर गुल रही। इससे हजारों परिवारों को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप समेत पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सिंभावली के 220 केवी बिजलीघर से होकर जा रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे फॉल्ट हो गया। तेज स्पार्किंग होने पर तार टूटकर गिर पड़ा और फिर सिंभावली के छोटे बिजलीघर, लोदीपुर सब स्टेशन और दत्तियाना फीडर को हो रही सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई।
विज्ञापन
इससे सिंभावली, बक्सर, सिखैड़ा, दत्तियाना, माधापुर, फरीदपुर गोसाईं, देवली, ढाना, पावटी, मानकचौक, हशूपुर, अठसैनी, सादुल्लापुर समेत 70 से भी अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली न आने पर जहां हर किसी को उमस भरी गर्मी और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ा,
विज्ञापन
वहीं हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों से जुड़े स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई भी नहीं कर पाए, जबकि महिलाओं को जरूरी घरेलू कामकाज से वंचित होना पड़ा।
जेई महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि एचटी लाइन का तार टूटने से सिंभावली, लोदीपुर और दत्तियाना सब स्टेशन की सप्लाई बृहस्पतिवार की रात में 11 बजे से लेकर शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे तक बाधित रही थी, जिसे टूटा तार जुड़वाकर पूरी तरह सुचारू कर लिया गया है।