{"_id":"59284e8f4f1c1b3c65535d5a","slug":"hpda-team-demolished-illegal-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":" एचपीडीए की टीम ने ध्वस्त कराईं अवैध कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए की टीम ने ध्वस्त कराईं अवैध कॉलोनियां
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 26 May 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त के आदेशानुसार शुक्रवार को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने देहात क्षेत्रों में अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों व निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
एचपीडीए के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत गांव पटना में ओमपाल व जहीर, पटना बिजलीघर के पास जहीर और मादरा व किठौर रोड पर कमरसाद, सलामू और फहीम द्वारा विकसित की जा रही अवैध कालोनी व निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
कुल मिलाकर बीस बीघा भूमि पर कार्रवाई की गई। एचपीडीए के उपाध्यक्ष गया प्रसाद ने अवैध निर्माण करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कर रहे लोग खुद अपना निर्माण ध्वस्त कर लें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
टीम में एलपी सिंह, वीके मित्तल, सुरेश राणा, सुभाष गौतम, पीपी शर्मा, मोहम्मद हारून, थानाध्यक्ष देहात पंकज लवानिया, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।