फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   HPDA board meeting passes Rs 196.66 crore.

एचपीडीए की बोर्ड बैठक में 196.66 करोड़ के प्रस्ताव पास

Thu, 18 May 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 18 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
HPDA board meeting passes Rs 196.66 crore.
एचपीडीए की बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एचपीडीए की बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 196.66 करोड़ के तीन प्रस्तावों पर मोहर लग गई। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण को चिह्नित कर उनके ध्वतीकरण का ब्योरा मांगा।

विज्ञापन


बैठक में प्राधिकरण की योजना के अनुसार अनिस्तारित संपत्तियों की खुली नीलामी द्वारा निस्तारण किए जाने के लिए न्यूनतम आरक्षित दरें 30 सितंबर 2017 तक फ्रीज किए जाने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


इसमें प्राधिकरण की योजनाओं के लिए भूमि आवंटन दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वर्ष 2014-15 के लिए प्रीत विहार प्रथम, प्रीत विहार द्वितीय, प्रीत विहार विस्तार एवं आनंद विहार आवासीय योजनाओं के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय भूखंडों के लिए दर 9000 प्रति वर्ग मीटर और टेक्सटाइल सेंटर योजना के लिए औद्योगिक भूखंडों के लिए दर 5000 प्रतिवर्ग मीटर नियत की गई है, जिसे पास कर दिया गया।

इसके अलावा विकास प्राधिकरण, भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत नए अविकसित क्षेत्रों में ग्रुप हाउसिंग के लिए अनुमान्य बेसिक एवं क्रय योग्य एफएआर के मानकों में संशोधन के संबंध में आवास एवं शहरी नियोजन द्वारा जारी शासनादेश के संबंध में प्रस्ताव रख गया।

कुल मिलाकर बैठक में 196.66 करोड़ बजट के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में गढ़ गंगा मेले को मानचित्र पर लाने का आश्वासन दिया। औद्योगिक क्षेत्र के मामले में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने विभाग के अभियंताओं को अपने क्षेत्र में चिह्नित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने अधिकारियों को ऊर्जा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक के बाद मंडलायुक्त ने आनंद विहार योजना के तहत बन रहे फ्लैट और पार्क आदि का निरीक्षण कर कार्य में तेजी के निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम कृष्णा करुणेश, सचिव विश्वजीत राय, मुख्य अभियंता एपी सिंह, अधिशासी अभियंता एसके नागर, अजीत त्यागी, सहायक अभियंता नवनीत शर्मा, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed