{"_id":"6495ce7dcaac8152100fed74","slug":"house-shade-fallen-3-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-481-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकान का छज्जा गिरने से बच्चा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकान का छज्जा गिरने से बच्चा समेत तीन घायल
Fri, 23 Jun 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर के के मोहल्ला शंभूपुरा में एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो व्यक्ति और एक बच्चा घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
शंभूपुरा निवासी त्रिलोकचंद मकान का निर्माण कर रहा है। पहली मंजिल पर कार्य करते समय एक दीवार अचानक नीचे आ गिरी उसके साथ छज्जा भी गिर गया। जिसमें त्रिलोकचंद, मिस्त्री सचिन कुमार और एक आठ वर्ष का बच्चा तनिष्क इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मिस्त्री और बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि मकान मालिक का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस में मामले की शिकायत नहीं है।