{"_id":"993c9ac140e1beb58b11d0fe824f07c0","slug":"house-cracked-due-to-leakage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दरार, रात बाहर बिताने को मजबूर 4 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दरार, रात बाहर बिताने को मजबूर 4 परिवार
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के अफसरों की लापरवाही से गोपीपुरा में बिछाई गई पाइप लाइन बुधवार शाम लीकेज हो गई। इससे सीलन आने के कारण कई मकानों में दरारे पड़ गईं। जबकि एक मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है।
मकान गिरने के भय से परिवार ने पूरा रात सड़क पर बिताई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने नगर पालिका के सदस्य से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब लोगों ने पालिका के अधिकारियों तक बात पहुंचाई है।
गोपीपुरा में करीब दो माह पहले नगर पालिका ने पाइप लाइन बिछाई थी। लोगों को पानी की लाइन से फायदा तो हुआ, लेकिन दो माह में कई बार लीकेज ने दिक्कत बढ़ा दी।
विज्ञापन
बुधवार को पानी की लाइन फिर से फट गई। प्रेमवती, नवीन, नानक, किशन देवी के मकानों की नींव में पानी चला गया। इससे चारों के मकानों में दरारें आ गई।
प्रेमवती के मकान की दीवार अपने स्थान से खिसक गई। मकान गिरने के डर से चारों परिवारों ने पूरी रात सड़क पर बिताई।
गृहस्वामियों ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार को पालिका सदस्य से की तो उसने वोट नहीं देने की बात कही और मदद करने से इंकार कर दिया।
एक टीम को गोपीपुरा भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी भी हाल में शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - एसके मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका