{"_id":"68cc3989bc0b67a69b059b38","slug":"house-collapse-due-to-rain-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130360-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रघुनाथपुर में बारिश से गिरी मकान की छत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रघुनाथपुर में बारिश से गिरी मकान की छत, दो घायल
Thu, 18 Sep 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद एक मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालकर चिकित्सक के यहां दिखाया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
गांव रघुनाथपुर निवासी सुंदर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने तीन साल पहले कर्ज लेकर करीब पचास गज में यह मकान बनवाया था। बुधवार देर रात हुई तेज बरसात के बाद अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे के समय घर में सुंदर, उसकी पत्नी विमलेश, पुत्री राधा और रिश्तेदार विनोद मौजूद थे। छत गिरते ही विमलेश और विनोद मलबे में दबकर घायल हो गए। जबकि सुंदर और उसकी पुत्री पायल सुरक्षित बच गईं।
पीड़ित सुंदर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घायलों को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे दोबारा घर बना सकें। एसडीएम रेणू सिंह का कहना है कि पीड़ित को नियमानुसार मदद दी जाएगी।