{"_id":"699de5bf7c9bb1719e0e6c26","slug":"hotel-employee-dies-in-road-accident-report-filed-hapur-news-c-306-1-gha1001-120498-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
उत्तराखंड के चंपावत जनपद के पाटी क्षेत्र निवासी राजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उत्तराखंड के ही गांव कोठिया खग्यार पिलखोली जिला अलमोडा निवासी त्रिलोक चंद्र (करीब 32 वर्ष) क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित होटल में उनके साथ काम करते थे। सोमवार को त्रिलोक चंद्र छुट्टी पर थे। किसी काम से दोपहर के समय वह स्याना चौपला पर गए थे। राजेंद्र ने बताया कि चौपला पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने त्रिलोक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटना स्थल से भाग निकलने में कामयाब हो गया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर ट्रक के चालक की तलाश कराई जा रही है।