{"_id":"56faa3a84f1c1b054df00162","slug":"holidays-too-submit-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के दिन भी जमा करें बिजली बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के दिन भी जमा करें बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। शासन से राजस्व वसूली के निर्देश मिलने के कारण निगम अफसरों ने अवकाश के दिन भी बिलिंग काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
निगम को मुख्यालय की ओर से प्रत्येक माह वसूली का लक्ष्य दिया जाता है, जो हर हाल मेें पूरा करना होता है। जिले के उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करोड़ों रुपये बकाया है। राजस्व वसूली के लिए गांव और शहर में कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल वैन को मोहल्लों की गली-गली में घुमाकर वसूली का प्रयास किया जा रहा है। देहात में ओटीएस योजना जारी है, लोगों को भीड़ के कारण बिल जमा करने में काउंटरों पर परेशानी न हो, इसके लिए अवकाश पर काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि नौकरीपेशा वाले अवकाश के दिन बिल जमा कर सकते हैं।