फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High speed canter crushed two real brothers mourning spread due to extinguishing of lamp hope of broken support of five sisters and parents

हापुड़: तेज रफ्तार कैंटर ने दो सगे भाइयों को कुचला, चिराग बुझने से पसरा मातम, पांच बहनों और माता-पिता की टूटी सहारे की आस

Mon, 25 Apr 2022 08:09 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 08:09 PM IST
सार

भीड़ जमती देख पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता फजर मोहम्मद, मां शबनम और बहनों का हाल बेहाल हो गया। रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देने में ग्रामीणों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
High speed canter crushed two real brothers mourning spread due to extinguishing of lamp hope of broken support of five sisters and parents
भाइयों की मौत के बाद पसरा मातम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालेपुर कोटला से मजदूर पिता का खाना लेकर गुलावटी जा रहे दो सगे बाइक सवार भाइयों को कैंटर चालक ने कुचल डाला। लहूलुहान हालत में घायलों को मौके पर छोड़ भाग रहे कैंटर चालक व एक अन्य को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। युवकों की दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम दो बेटे और पांच बेटियां का पिता फजर मोहम्मद ग्राम सालेपुर कोटला का निवासी है। पेशे से राज मिस्त्री का काम करने वाला फजर मोहम्मद के दोनों बेटे 25 वर्षीय सरताज व 23 वर्षीय जुनैद भी पिता के साथ मजदूरी करते थे। सोमवार को गुलावटी में काम कर रहे दोनों भाई दोपहर में खाना खाने गांव सालेपुर कोटला आए थे। खाना खाकर पिता के लिए खाना लेकर बाइक पर सवार होकर गुलावटी लौट रहे थे। दोनों भाई जैसे ही डहाना स्थित जनता इंटर कालेज के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर चालक ने बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार कर कुचल डाला। 
विज्ञापन


दोनों भाई गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने इस दौरान कैंटर छोड़ कर भाग रहे चालक व एक अन्य व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व उसके साथी और माल से लदे कैंटर को कब्जे में लिया। मौके से गुजर रहे कोटला के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर लगी भीड़ देख रुका तो देखा कि गांव के ही लोग सगे भाई सरताज और जुनैद लहूलुहान हो मृत अवस्था में पड़े हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का मौके पर तांता लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जमती देख पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता फजर मोहम्मद, मां शबनम और बहनों का हाल बेहाल हो गया। रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देने में ग्रामीणों का तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि मृतक सरताज बीफार्मा के फाइनल ईयर का छात्र था। जबकि जुनैद इंटर का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed