{"_id":"592851c44f1c1b6011537243","slug":"high-court-seeks-status-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल विवाद में हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल विवाद में हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 26 May 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट
- फोटो : Bombay High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सिभावली विकास खंड के गांव देवली में धर्मस्थल निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। एक ग्रामीण ने हाईकोर्ट में रिट डालकर ग्राम समाज की भूमि पर धर्मस्थल निर्माण बताते हुए स्टे मांगा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने डीएम से भूमि की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। देवली में धर्मस्थल पुननिर्माण को लेकर दो समुदायों में विवाद चल रहा है। इसमें 19 मई को पथराव भी हुआ था। उसके बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन शांति बनाए रखने की लगातार अपील कर रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन दोनों पक्ष के लोगों के साथ कई दौर की बात कर चुका है। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। गांव के वीरेंद्र कुमार भाटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर कर धर्मस्थल के निर्माण को ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर बताते हुए रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर चीफ जस्टिस डीबी भौंसले और जस्टिस एमके गुप्ता की खंड पीठ ने डीएम को उक्त भूमि के बारे में जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर भूमि के अभिलेखों की तत्काल जांच करा ली गई है। इस जांच रिपोर्ट को 29 मई को खंडपीठ में प्रस्तुत की जाएगी।