फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heavy traffic jam in Dhaulana, ambulance also stuck

Hapur News: धौलाना में भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam in Dhaulana, ambulance also stuck
धौलाना। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को धौलाना में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगने से भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, जिसे पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोमवीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुलावठी, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की ओर जाने वाले कई वाहन टोल से बचने के लिए पिलखुवा होते हुए धौलाना मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण यहां आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक टोल प्लाजा से धौलाना की ओर वाहनों के आवागमन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि बाहरी वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण कभी-कभी जाम की स्थिति बन जाती है। बड़े वाहनों को मोड़ने में दिक्कत होने से हालात और गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस चौराहों पर लगातार तैनात रहती है और जाम लगते ही तत्काल कार्रवाई कर यातायात सुचारू कराया जाता है। साथ ही भविष्य में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed