{"_id":"58eb9a0c4f1c1b333bcf552f","slug":"heat-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी हुई कम, धूल से निकला ‘दम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी हुई कम, धूल से निकला ‘दम’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
धूलभरी तेज हवा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज ने सोमवार को एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया। बढ़ते तापमान के साथ दिनभर चली धूलभरी तेज हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़क पर वाहनों चालकों और पदयात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अप्रैल माह में एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। माह के प्रथम सप्ताह में तेज धूप व गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। अब दोबारा मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
दिन में हवा के चलते रात में भी गर्मी का असर कम होने लगा है। हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास थोड़ा कम हुआ है, लेकिन धूल भरी हवाओं ने मुसीबत बढ़ा दी है। सोमवार को दिनभर धूल भरी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
इससे राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।